Search

 
 
 

लातेहारः सुरंग बनाकर हो रहा था कोयले का अवैध उत्खनन, 11 मुहाने किए गए बंद

तत्काल कार्रवाई कर जेसीबी से सभी अवैध सुरंगों की डोजरिंग कर उनके मुहानों को बंद करा दिया गया. जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध कोयला उत्खनन व परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
 

Latehar : लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी के पास सुरंग बनाकर खदान से कोयले का अवैध उत्खनन किया जा रहा था. इसके खिलाफ जिला खनन विभाग व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. टीम के  स्थल निरीक्षण में 11 स्थानों पर सुरंग बनाकर अवैध कोयला निकासी करने का मामला पकड़ा गया. इसके बाद तत्काल कार्रवाई कर जेसीबी से सभी अवैध सुरंगों की डोजरिंग कर उनके मुहानों को बंद करा दिया गया.


जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध कोयला उत्खनन व परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों पर आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस प्रकार की अवैध सुरंगें खतरनाक होती हैं. इसमें मिथेन समेत जहरीली गैसों के रिसाव, अचानक पानी घुसने व सुरंग धंसने से दबकर जान जाने का गंभीर खतरा बना रहता है. छापेमारी अभियान में खान निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार, सिकनी परियोजना के प्रबंधक उमेश कुमार सिंह व सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह सहित सिकनी पुलिस पिकेट के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही