Search

 
 
 

लातेहार : जारी है कोयल नदी से बालू का अवैध खनन

 
Garu, Latehar:  झारखंड राज्य में बालू की अवैध खनन और भंडारण पर पूर्णतः प्रतिबंध है. रोक के बावजूद गारू में धड़ल्ले से अवैध तरीके से कोयल नदी से बालू का खनन किया जा रहा है. देर रात होते ही नदियों से बालू का उठाव शुरू हो जाता है. ग्रामीणों नें बताया कि प्रत्येक दिन दर्जनों ट्रैक्टर रात के अंधेरे से भोर तक बालू की ढुलाई बेखौफ़ होकर करते हैं. नदियों की भौगोलिक स्थिति के साथ छेड़छाड़ कर पर्यावरण को तहस नहस किया जा रहा है. बता दें कि गारू रेफरल अस्पताल भवन निर्माण के लिए परिसर में अंचल कार्यालय तथा थाना के पास से गुजरते हुए बालू का अवैध भंडारण किया जा रहा है. सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सरकार द्वारा पंचायत स्तरीय बालू घाट समोधटोला पंचायत धांगरटोला को बनाया गया है. जहां से अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, अम्बेडकर आवास, जनमन आवास के लाभुक एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित कूप निर्माण समेत पंचायत व प्रखंड से संचालित विकास योजनाओं के लिए बालू निकाला जाता है, योजनाओं के नाम पर बड़े-बड़े ठेकेदारों को बालू बेची जा रही है. विदित हो यह क्षेत्र पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत आता है. इस सम्बन्ध में गारू अंचलाधिकारी से संपर्क किया गया,. लेकिन चुनावी मीटिंग में व्यस्तता के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका. इसे भी पढ़ें-पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-in-jmm-meeting-officials-said-will-make-ranchi-rally-successful/">पाकुड़

: झामुमो की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा- रांची की रैली को बनाएंगे सफल   

क्या कहते हैं डीएमओ

इस संबंध में डीएमओ, लातेहार ने कहा कि मामले की जानकारी आपके माध्यम से हुई है. मामले की जांच कर अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई की जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही