Search

 
 
 

लातेहार : स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ, समाहरणालय से स्टेडियम तक रैली निकाली

 
Latehar :  नगर पंचायत ने स्वच्छता पखवाडा-स्वच्छता ही सेवा के तहत इंडियन स्वच्छता लीग-2 कार्यक्रम का आयोजन किया. गया. नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में समाहरणालय से स्टेडियम तक रैली निकाली गयी. साथ ही धर्मपुर सब्जी मंडी में श्रमदान किया गया. राजीव रंजन ने बताया कि इंडियन स्वच्छता लीग-2 दो अक्टूबर तक चलेगा. इसके तहत सफाई मित्रों द्वारा सुरक्षा शिविर और नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. (पढ़ें, गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-supporters-lit-lamps-on-pm-modis-birthday-opponents-took-out-torch-procession/">गिरिडीह

: पीएम मोदी के जन्मदिन पर समर्थकों ने जलाए दीपक, विरोधियों ने निकाला मशाल जुलूस)

स्वच्छता पखवाड़ा में साथ देने की अपील की 

राजीव रंजन ने लोगों से स्वच्छता पखवाड़ा में साथ देने व अपने घर व आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने की अपील की. कार्यक्रम में सिटी मैनेजर जया लक्ष्मी भगत, नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा पदाधिकारी कंचन, नगर पंचायत के क्षेत्र पर्यवेक्षक रणधीर कपूर, तहसीलदार राजू प्रसाद के अलावा एनवाई के स्वयंसेवक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं शहर के युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/hearing-on-cm-hemant-sorens-petition-held-in-supreme-court-said-first-go-to-jharkhand-high-court/">सुप्रीम

कोर्ट में हुई CM हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई, कहा – पहले झारखंड हाईकोर्ट जाएं
[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही