Search

 
 
 

लातेहार : जेएनवी में संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ

 
Latehar : शहर के बाजकुम इलाके में अविस्थत जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार में शुक्रवार से दो दिवसीय संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन डीसी भोर सिंह यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इससे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. डीसी का स्वागत पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य के साथ किया गया. संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि शिक्षण गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक है. इस दौरान उन्होंने अध्यापकों से अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करने का आग्रह किया. कहा कि शिक्षक हमेशा से छात्रों के पथ प्रदर्शक रहे हैं. उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साह वर्द्धन किया और अपना बेस्ट देने की अपील की. इसे भी पढ़ें : 24">https://lagatar.in/victims-family-got-justice-after-24-years-life-imprisonment-for-two-murderers/">24

साल बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय, दो हत्यारोपियों को आजीवन कारावास  
प्रभारी प्राचार्य पीके सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की उपलिब्धयों से लोगों को अवगत कराया. डीसी ने प्रतियोगिता प्रारंभ करने की घोषणा की. प्रतिभागियों को खेल शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम के दौरान डीसी ने पौधारोपण भी किया. मौके एसडीओ शेखर कुमार, अपर निबंधक पदाधिकारी सुजीत कुमार व जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक कमलेश कुमार मिश्र, राकेश कुमार सक्सेना, धीरेंद्र कुमार, उपेंद्र सिंह, मीनाक्षी कुमारी, पूनम खलखो, संदीप ओझा व वृज बिहारी कुमार समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे. मंच का संचालन सुमंत कुमार साव व धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक सुखराम भगत ने किया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-four-girl-students-died-due-to-drowning-in-dobha/">पलामू

: आहर में डूबने से चार छात्राओं की मौत, शवों को बाहर निकाला गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही