Search

 
 
 

लातेहार : वैष्णव दुर्गा मंदिर में स्थायी शीतल प्याऊ का उदघाटन

 
Latehar: शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में शीतल जल स्थायी प्याऊ (अमृत धारा) का उदघाटन मंदिर समिति के संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहु व अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता (भोला) समेंत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया. मंदिर समिति के सचिव आशीष टैगोर ने बताया कि उक्त स्थायी प्याउ झालदा निवासी स्व विश्वनाथ लोहारीवाला एवं सरवती देवी लोहारीवाला के पुण्य स्मृति में उनकी पुत्री राजेश्वरी देवी महलका (लातेहार) के द्वारा मंदिर समिति को प्रदान किया गया है. मौक पर वैदिक मंत्रोच्चारण पुजारी त्रिभुवन पांडेय व रामेश्वर पांडेय ने किया. मंदिर समिति ने इस पुनित कार्य के लिए लोहारीवाला एवं महलका परिवार के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होने कहा कि किसी को पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का कार्य है. इस अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, बद्री प्रसाद, अशोक दास, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू प्रसाद, राजीव कुमार साहू (घंटी), ओमप्रकाश प्रसाद, पिंटू कुमार, सतीष कुमार, आकाश कुमार जायसवाल, निधि कुमारी, समृद्धि कुमारी, मुकेश कुमार, परितोष ठाकुर समेंत कई लोग मौजूद थे. मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंदिर के उपरी तल्ले में बने कमरों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है. उन्होने इस कार्यं में सहयोग करने की अपील लोगों से की. कहा कि कमरों के सुंदरीकरण का खर्च वहन करने पर दानदाता का नाम मंदिर में अंकित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें - BOI">https://lagatar.in/officers-relieved-from-counting-work-sent-to-bois-guwa-branch-work-started/">BOI

की गुवा शाखा में मतगणना कार्य से मुक्त कर भेजे गये अधिकारी, कामकाज शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही