Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ, निकाली गयी कलश यात्रा

Latehar: जिला मुख्यालय के धर्मपुर मुहल्ले में नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई और गिजनियाटांड़ के औरंगा नदी तट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची. बता दें कि मंदिर का निर्माण उर्मिला मिश्रा ने अपने निजी कोष से कराया है. इसका शिलान्यास 10 फरवरी 2021 को किया गया था. नौ मई को वेदी पूजन के बाद नगर भ्रमण और अधिवेशन किया जाएगा. 10 मई को प्राण प्रतिष्ठा, अभिषेक और हवन के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने श्रद्दालुओं से सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है. कलश यात्रा में मुख्य रूप से बतौर मुख्य यजमान उर्मिला मिश्रा, नवीन मिश्रा, निशि मिश्रा, राजन तिवारी, अनिल, संतोष मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, धीरेंद्र मिश्रा, मयंक व ब्रजेश मिश्रा समेत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हज">https://lagatar.in/haj-committee-holds-meeting-with-departments-will-inspect-airport-on-may-9/">हज

कमिटी ने की विभागों के साथ बैठक, 9 मई को करेगी एयरपोर्ट का निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही