Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: डीएवी पब्लिक स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ

Latehar: लातेहार जिला के भोला शरण डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार से दो दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया. प्रभारी प्राचार्य प्रभात रंजन व विद्यालय के अन्य शिक्षक व छात्रों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कैंप का उद्घाटन किया. कैंप के पहले दिन आउटडोर गेम में क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, बैडमिंटन व इंडोर गेम इवेंट्स में लूडो, चेस, कैरम बोर्ड, चॉकलेट रेस, स्पून लेमन रेस व स्पीड राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्राचार्य ने कहा कि कैंप के आयोजन का मुख्य उदेश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करने के अलावा उनके अंदर छिपी प्रतिभाओं को सबों के सामने लाना है. छात्रों को पढ़ाई लिखाई के बोझ से उत्पन्न मानसिक तनाव को दूर करना है. संगीत शिक्षक सूरज मिश्रा के निर्देशन में कई बच्चों ने गायन, वादन और नृत्य प्रस्तुत किया. विद्यालय के विभिन्न शिक्षकों को इवेंट्स इंचार्ज बनाया गया था. कैंप के को-ऑर्डिनेटर अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. समर कैंप के माध्यम से उन प्रतिभाओं को तराशने और निखारने का काम किया जा सकता है. इस अवसर पर विद्यालय में सभी शिक्षक-शिक्षिकायें व कर्मचारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-work-in-blocks-affected-due-to-public-servants-strike/">बेरमो

: जनसेवकों की हड़ताल से प्रखंडों में कामकाज प्रभावित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही