Search

 
 
 

लातेहार : सेनेटरी पैड डिस्पोजल के लिए स्कूल में बनाया गया भस्मीकरण यंत्र

 
Latehar: जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी व झारखंड आवासीय विद्यालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, यूनिसेफ एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त सहयोग से सेनेटरी पैड डिस्पोजल भस्मीकरण यंत्र बनाया गया है. इसके अलावा ठोस एवं तरल कचरा के प्रबंधन के लिए नाडेप का निर्माण किया गया है. जिला शिक्षा अधीक्षक कविता खलखो ने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं झारखंड आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को माहवारी के दौरान होने वाली झिझक एवं सेनेटरी पैड के निस्तारीरण के लिए भस्मीकरण यंत्र का निर्माण किया गया है. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-two-accused-of-snatching-weapons-from-the-police-and-assaulting-the-driver-arrested-jailed/">लातेहार

: पुलिस से हथियार छीनने व वाहन चालक से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल

स्वस्थ रहो-चुप्पी तोड़ो अभियान के तहत निर्माण

राज्य स्तर से स्वस्थ रहो-चुप्पी तोड़ो अभियान के तहत इन सभी विद्यालयों में निर्माण कर कचरा मुक्त बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. स्वच्छ भारत मिशन जिला समन्वयक नरोत्तम कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत कक्षा 6 से 12 वीं तक संचालित सभी उच्च विद्यालयों 15वें वित्त के मद से भस्मीकरण का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है. इसे भी पढ़ें :सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-handed-over-appointment-letters-to-38-dentists/">सीएम

हेमंत सोरेन ने 38 डेंटिस्ट को सौंपा नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही