Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : भूमि का सीमांकन नहीं करने पर रैयतों का बेमियादी भूख हड़ताल

Advertisement
Advertisement
Latehar: मनिका प्रखंड के ग्राम कोपे व लंका के रैयतों ने शुक्रवार को अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए. भूख हड़ताल उनकी भूमि का सीमांकन नहीं करने के विरोध में की गई. रैयत सुदेश्वर उरांव ने बताया कि खाता 32/प्लॉट 13.3, खाता 33/प्लॉट 13/935 और खाता 50 प्लॉट 299 पर स्थित भूमि को केशवर तिवारी, पिता स्वर्गीय कलीराम तिवारी, श्याम बिहारी तिवारी उर्फ ललन तिवारी के द्वारा स्वर्गीय कबूतरी देवी, पति स्वर्गीय कलटू साव (वंशज) सुरेश प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद दोनों पिता स्वर्गीय कलटू साव को बिक्री किया गया है. रैयतों ने बताया कि इस भूमि का वास्तविक मालिक लाया भगत, पिता चमर भगत के नाम से सीएस खाता में आरएस दशरथ उरांव दर्ज है. फिर भी अधिनियम 1908 के उल्लंघन कर आदिवासी की जमीन पर गैर आदिवासी का कब्जा कैसे हुआ. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-rivers-swelled-due-to-continuous-rain-life-affected/">गोड्डा

: लगातार बारिश से नदिया उफनाईं, जनजीवन प्रभावित

भूमि के सीमांकन में लेट-लतीफी का आरोप

रैयतों ने कहा कि इस भूमि का सीमांकन करवाने के लिए वे लोग कई महीनों से अंचल कार्यालय, मनिका का चक्कर लगा रहे हैं. कई बार सीओ को आवेदन दिया है. लेकिन कभी कर्मचारी नहीं है तो कभी अमीन नहीं है, बोलकर टालमटोल किया जा रहा है. रैयतों ने कहा कि जब तक हम लोगों के दिए गए आवेदन पर कार्रवाई नहीं होती है तब तक हम लोग अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे. भूख हड़ताल पर बैठने वाले रैयतों में ननकू उरांव, पिता सतनी देवी, बालेश्वर उरांव, नागेश्वर उरांव, विनोद उरांव व नरेश उरांव शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-rivers-swelled-due-to-continuous-rain-life-affected/">गोड्डा

: लगातार बारिश से नदिया उफनाईं, जनजीवन प्रभावित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही