Search

 
 
 

लातेहार: सांसद आदर्श ग्राम में किसानों का अनिश्चितकालीन जमीन समाधि सत्याग्रह शुरू

 
Latehar: जिले के चंदवा प्रखंड सांसद आदर्श ग्राम में अन्नदाताओं की अनिश्चितकालीन जमीन समाधि सत्‍याग्रह सोमवार से शुरू की गयी है. कामता पंचायत के सांसद आदर्श ग्राम चटुआग के अन्नदाता किसानों ने अपनी मुलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, सड़क और जमीन के आदि के लिए जमीन समाधि सत्याग्रह शुरू कर दिया है. सत्‍याग्रही खुले आसमान के नीचे दो फीट से अधिक गड्डे के नीचे बैठे और कब्र में भूखे में लेटे रहे. सत्‍याग्रह की अगुवाई करते हुए पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कहा कि वर्ष 2017-18 में भाजपा के चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद ने सांसद आदर्श ग्राम के रूप में आदिवासी बहुल चटुआग ग्राम का चयन किया था. जिला प्रशासन ने संपूर्ण कामता पंचायत को सांसद आदर्श पंचायत घोषित कर दिया. प्रधानमंत्री की योजना अनुसार 2019 तक इस ग्राम पंचायत में सभी बुनियादी सुविधाएं बहाल करनी थी लेकिन विकास से वंचित सांसद आदर्श ग्राम चटुआग एवं आदर्श पंचायत कामता का करीब छह साल में न तस्वीर बदली न ही तकदीर. बिजली के लिए कई बार किसानों ने जिला मुख्यालय का चक्कर लगाया. लेकिन कुछ नहीं हुआ. गांव में अच्छी सड़कें नहीं हैं. जिस कारण ग्रामीणों को आम दिनों के अलावा बीमारी आदि में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/4-41.jpg">

class="size-full wp-image-1014629 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/4-41.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> खान ने कहा कि कई टोलों में मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं पहुंंच पाती है. ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल तक नसीब नहीं है. थक हार कर किसान खुले आसमान के नीचे जमीन समाधी लेकर आपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. गांव की महिलाएं भी इस समाधि सत्याग्रह में बैठी हैं. धरना में किसान सनिका मुंडा, जीदन टोपनो, कमल गंझु, लेचा गंझु, गब्रेल मुंडा, बुधराम बारला, बोने मुंडा, बैला मुंडा, माईकल हंश, लेचा गंझु, दिलू गंझु, नेमा परहैया, जीवन सांगा, अमृत सांगा, महादेव मुंडा, अंधरियस टोपनो, अनिल मुंडा, सावन हेरेंज, जोहन टोपनो, बेने टोपनो, परमेश्वर गंझू, बराई भेंगरा समेंत दर्जनों किसान व ग्रामीण शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – सैम">https://lagatar.in/sam-pitroda-supported-china-said-indias-attitude-is-confrontational-bjp-lashed-out-said-this-is-an-attack-on-indias-identity-diplomacy-and-sovereignty/">सैम

पित्रोदा ने चीन की तरफदारी की, कहा, भारत का रवैया टकराव वाला… भाजपा बरसी, कहा, यह भारत की अस्मिता, कूटनीति और संप्रभुता परआघात
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही