Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: जनसेवकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

Latehar: झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आहवान पर जिले के जनसेवक 9 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. ग्रेड पे कम करने के विरोध में उनका हड़ताल लगातार जारी है. धरना-प्रदर्शन में बैठे जनसेवकों ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिला अध्यक्ष रामनाथ यादव ने कहा कि 10 सालों तक विभाग ने हमारी सेवाएं ली. अब जब प्रमोशन और एमएसीपी का समय आया तो कृषि निदेशक ने जनसेवकों का ग्रेड पे 2400 से घटाकर 2000 कर दिया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. संघ के रघुनंदन राम ने 2012 में बहाल सभी जनसेवकों को एमएसीपी का लाभ देने व राज्य वरीयता सूची प्रकाशित करने की मांग की. उन्होंने जनसेवक संवर्ग का नाम बदल कर कृषि प्रसार पर्यवेक्षक या प्रखंड उप कृषि पदाधिकारी करने की मांग की. उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

धरना में ये रहे मौजूद

धरना में रामनाथ यादव, लव कुमार पासवान, रघुनंदन राम, प्रकाश कुमार, सुजाता कुमारी,रीना कुमारी, स्नेह लता टोप्पो, अनिता कुमारी, संकेत सत्यम, संजय मिंज, प्रभात भगत, साकेत कुमार, देवलाल राम, अरविंद रोशन गृद्धा, चंदन कुमार, राहुल रंजन, रामसागर राम, संतोष उरांव, अरविंद रवि, समीन सुमन, अंकित एक्का, नारायण भोक्ता, सूरज कुमार, राकेश रौशन कुजूर, समीर सुमन, सर्वेश सिंह, सत्येंद्र उरांव, अर्पण तिग्गा, उमेश कुजूर, विल्सन लकड़ा, श्याम सागर पांडेय,राजेश कुमार व सूर्य प्रकाश समेत कई जनसेवक शामिल थे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/82-young-men-and-women-committed-suicide-within-five-months-in-dhanbad/">धनबाद

में पांच माह के अंदर 82 युवक-युवतियों ने कर ली आत्महत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही