Search

 
 
 

लातेहार: छात्रों को दी गई नि:शुल्क कानूनी सेवाओं की जानकारी

 
Latehar: लातेहार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय के निर्देश पर कानूनी सहायता केंद्र महुआडांड़ के पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद ने जागरूकता अभियान चलाया. उन्होंने अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय महुआडांड़ में छात्रों को नि:शुल्क कानूनी सेवाओं की जानकारी दी. छात्रों को कानून की बुनियादी जानकारी, भ्रष्टाचार और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सजग किया. उन्होंने छात्रों को डायन बिसाही, बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी व दहेज प्रथा के कानूनों की जानकारी दी. साथ ही कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान, संस्थान व आवासीय परिसरों में बाल मजदूरों से काम कराना एक अपराध है और इसके लिए कानून में सजा का प्रावधान है. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरजा राम व दिलेश्वर टोप्पो समेत विद्यालय के कई शिक्षक मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-girl-students-of-bsc-nursing-and-jnm-had-fun-with-the-children-of-cheshire-home/">आदित्यपुर

: बीएससी नर्सिंग व जेएनएम की छात्राओं ने चेशायर होम के बच्चों के साथ की मस्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही