Search

लातेहार : मिठाई और किराना दुकानों में निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के सैंपल लिये

Latehar :  अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ शोभना टोप्पों के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के कई मिष्ठान व किराना दुकानों का निरीक्षण किया. शहर के कुल 11 दुकानों से तेल , घी, बेसन, पनीर, नमक, सूजी, मिठाई समेत कई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लिया गया. सभी सैंपल को जयपुर के प्रयोगशाला में भेजा गया है.  खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने बताया कि खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच के लिए यह निरीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के पलामू स्वीट्स, दीपक स्वीट्स एंड स्नैक्स, उपहार स्वीट्स, नेहा स्वीट्स, मॉ लक्ष्मी होटल, पूजा जेनरल स्टोर, नंदकिशोर जेनरल स्टोर, आशीष किराना स्टोर, विकास किराना स्टोर समेत कई दुकानों से खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया गया है. राजा कुमार ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट होने पर इन पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने दुकानदारों को मिष्ठान और अन्य सामग्रियांखाद्य सुरक्षा के तहत बनाने को कहा है. ऐसा नहीं करने पर नियम के तहत कार्रवाई करने की बात कही है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//