Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : टीटीआइपीएल कंपनी के कार्यस्थल का किया गया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
कार्यस्थल पर 25 सौ सीएफटी बालू व 3 हजार सीएफटी पत्थर चिप्स मिला डीएमओ ने कंपनी से मांगा स्पष्टीकरण Latehar:  अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए जिला खनन पदाधिकारी निर्देश पर बुधवार को रेलवे थर्ड लाइन निर्माण कार्य में लगे टीटीआइपीएल कंपनी का स्थलीय निरीक्षण खान निरीक्षक राजेश हांसदा ने किया. यह कार्रवाई उपायुक्त के निर्देश पर की गयी. निरीक्षण के क्रम में कार्य स्थल पर 25 सौ सीएफटी बालू व तीन हजार सीएफटी पत्थर चिप्स का भंडारण पाया गया. इसके बाद डीएमओ ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा. उपायुक्त हिमांशु मोहन को गुप्त सूचना मिल रही थी कि टीटीआइपीएल कंपनी के द्वारा बालू का भंडारण किया जा रहा है. इसके बाद उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार को जांच करने का निर्देश दिया. जिला खनन पदाधिकारी कुमार ने खान निरीक्षक को अविलंब छापेमारी करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :व्हाट्सएप">https://lagatar.in/there-will-be-a-close-watch-on-whatsapp-group-control-room-will-work-24-hours-three-news-from-palamu/">व्हाट्सएप

 ग्रुप पर रहेगी पैनी नज़र, 24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम समेत पलामू की तीन खबरें
दूसरी खबर

अंचलाधिकारी को बीडीओ को अतिरिक्त प्रभार मिला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/prabhar-dete-bdo-_944-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> Latehar:   निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो को अपना पदभार सौंपा है. बता दें कि मेघनाथ उरांव का यहां से साहिबगंज जिला में तबादला हो गया है. लेकिन अभी तक बतौर बीडीओ यहां किसी की पदस्थापना नहीं की गयी है. इस कारण मेघनाथ उरांव ने अंचलाधिकारी को बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. प्रभार ग्रहण करने के बाद अरविंद टोप्पो ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि प्रखंड में विकास योजनाओं में बिचौलियागिरी या किसी प्रकार की भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में किसी प्रकार की अनियमितता होती है तो ग्रामीण उन्हे सूचित कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-ccl-management-conducted-survey-of-residential-colony/">रामगढ़

: आवासीय कॉलोनी का सीसीएल प्रबंधन ने कराया सर्वे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही