Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः सरकारी जमीन पर घर बनाने वाले 11 लोगों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश

गैरमजरूआ जमीन (खाता नंबर 64, प्लॉ ट नंबर 333) के कुछ भाग का अतिक्रमण कर घर बनाने वाले 11 लोगों को जिला प्रशासन ने नोटिस थमाया है. उन्हें एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. इससे पहले उन्हें  20 फरवरी तक अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया गया था.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार शहर के चंदनडीह मुहल्ले  में गैरमजरूआ जमीन (खाता नंबर 64, प्लॉ ट नंबर 333) के कुछ भाग का अतिक्रमण कर घर बनाने वाले 11 लोगों को जिला प्रशासन ने नोटिस थमाया है. उन्हें एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. इससे पहले उन्हें  20 फरवरी तक अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया गया था.
नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटा, तो बलपूर्वक हटाया जायेगा. उसमें लगने वाल खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूला जायेगा.


इस बीच आजसू के लातेहार जिला अध्यक्ष अमीत पांडेय के नेतृत्व में प्रभावित लोगों ने सोमवार को समाहरणालय पहुंच कर डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा. अमीत पांडेय ने कहा कि प्रभावितों के पूर्वज वहां पीढ़ी दर पीढ़ी रह रहे हैं. अब उन्हेंा नोटिस देकर हटाने का प्रयास किया जा रहा है. ऐसे में हटाने से पहले प्रशासन को उनके पुनर्वास की व्य वस्थाव करनी चाहिए. अगर उन्हें बल पूर्वक हटाया गया या उनके घरों को तोड़ा गया, तो आजसू पार्टी आंदोलन करेगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही