Search

 
 
 

लातेहार : अबुआ आवास व मनरेगा के काम में तेजी लाने का निर्देश

 
लातेहार डीसी गरिमा सिंह ने डीआरडीए के योजनाओं की जानकारी ली Latehar: उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीआरडीए से संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयनन की गति व धरातल पर हो रहे कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में अबुआ आवास योजना, मनरेगा, पीएम आवास समेत अन्य योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई एवं वर्तमान प्रगति की अद्यतन जानकारी ली गई. अबुआ आवास योजना व मनरेगा से संचालित योजनाओं की धीमी गति को देख कर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त किया. उन्होंने 15 दिनों के अंदर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित कार्यों को गुणवतापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. योजनाएं पूर्ण नहीं होने पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, ब्लॉक को ऑर्डिनेटर, बीपीओ पर विभागीय कार्रवाई करने को कहा. बैठक में मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना एवं अन्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु समयावधि में योजना को पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए गए. बैठक में डीडीसी सुरजीत सिंह समेत कई पदाधिकारी व बीडीओ मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-सपा">https://lagatar.in/sp-and-congresss-nepotism-and-corruption-are-locked-princes-are-still-searching-for-the-key-modi/">सपा

और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार पर ताला लगा, शहजादे आज तक चाबी  ढूंढ रहे : मोदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही