Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ब्याज माफी ऊर्जा मेला 20 को

Latehar : 20 मई को बिजली बिल में ब्याज माफी योजना के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन विद्युत कार्यालय, लातेहार में किया जायेगा. इस आशय की जानकारी कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने दी. उन्होंने लोगों से सरकार की इस योजना का लाभ उठाने की अपील की. कहा कि अपना बकाया बिल चुकाने एवं ब्याज में माफी पाने का यह एक सुनहरा अवसर है. वैसे उपभोक्ता जिनका बिजली कनेक्शन पहले से कटा हुआ है या बहुत दिन से बिजली बिल प्राप्त नहीं हो रहा है, वैसे उपभोक्ता अपना बकाये बिल का भुगतान करते हुए ब्याज माफी योजना का लाभ उठा सकते हैं. अपना कनेक्शन वापस चालू करा सकते हैं. अंकित कुमार ने कहा कि बिजली बिल नहीं भरने पर जुर्माना के साथ प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा ऐसे बकायेदारों पर सर्टिफिकेट केस भी दायर किया जा सकता है. इसकी सूची तैयार की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस ऊर्जा मेला में बिजली संबंधी सभी समस्याओं का सामाधान किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-chief-minister-hemant-soren-handed-over-appointment-letters-to-3469-teachers/">रांची

: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3469 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही