Search

 
 
 

लातेहारः ट्रैक्टर के धक्के से इंटर छात्रा की मौत, परीक्षा देकर लौट रही थी

बसिया गांव निवासी रामेश्वर उरांव की बेटी सुमन कुमारी  बालूमाथ हाई स्कूल से इंटर प्रैक्टिकल की परीक्षा देकर अपने भाई कुलदीप उरांव के साथ बाइक से घर लौट रही थी. इसी दौरान शहर के  पुराना अंग्रेजी शराब दुकान के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया.
 

Latehar : लातेहार जिले में इंटर की परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा की टैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गयी. घटना बालूमाथ की है. हादसे के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ शहीद चौक के पास सड़क जाम कर दी.


जानकारी के अनुसार, बसिया गांव निवासी रामेश्वर उरांव की बेटी सुमन कुमारी  बालूमाथ हाई स्कूल से इंटर प्रैक्टिकल की परीक्षा देकर अपने भाई कुलदीप उरांव के साथ बाइक से घर लौट रही थी. इसी दौरान शहर के  पुराना अंग्रेजी शराब दुकान के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया. इस हादसे में सुमन कुमारी ट्रैक्टर के चक्के के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई.


घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को 108 एंबुलेंस से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉ. अशोक कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. ट्रैक्टर पंडरिया सिरम निवासी बीरेंद्र यादव का है. ट्रैक्टर देवनद नदी से बालू लेकर बालूमाथ की ओर आ रहा था.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही