Search

 
 
 

लातेहार : जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

 
Latehar:  रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के अध्यक्ष अखिल कुमार के निर्देश पर मंडल कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो अब्दुल नसीर ने बंदियों को कानून की कई बुनियादी जानकारी दी. उन्होंने अपने मुकदमें की स्थिति एवं उनके उपर लगे आरोपों की जानकारी रखने के लिए बंदियों को प्रेरित किया. कहा कि यह बंदियों का अधिकार है. उन्होंने प्राधिकार से मिलने वाली नि:शुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग/चतरा">https://lagatar.in/hazaribagh-chatra-somewhere-hanumat-jaikara-somewhere-the-court-of-shivshakti-is-being-decorated/">हजारीबाग/चतरा

: कहीं हनुमत जयकारा, कहीं सज रहा शिवशक्ति का दरबार

बंदियों को कानून की दी गई जानकारी

जेल अदालत में एलएडीसी के अधिवक्ताओं ने बंदियों को कानूनी रूप से जागरूक किया. उन्होने छोटे-मोटे मुकदमों को सुलह-समझौता के आधार पर निष्पादित होने की जानकारी दी. मौके मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो नसीर ने बंदियों की समस्याओं से अवगत हुए और उसे दूर करने का निर्देश कारा प्रबंधन को दिया. मौके पर जेल अधीक्षक मेनशन बारवा, प्रभारी जेलर प्रदीप मुंडा के अलावा व्यवहार न्यायालय के कई कर्मचारी उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन जेल अधीक्षक ने किया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/mercury-reached-43-degrees-in-dhanbad-curfew-like-situation-on-the-roads-since-10-am/">धनबाद

में 43 डिग्री पहुंचा पारा, सड़कों पर सुबह 10 बजे से ही कर्फ्यू जैसे हालात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही