Search

 
 
 

लातेहार : एक साल पहले ध्वस्त हुई जायत्री नदी पुल की अबतक नहीं हुई मरम्मत, लोग परेशान

 
Latehar : जिले के जायत्री नदी का छलका (छोटा पुल) पिछले साल ध्वस्त हो गया था. एक साल बीत जाने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हो पायी है. जायत्री नदी पुल  जुबली रोड को बाजारटांड़ से जोड़ने वाली शिवपुरी पथ में स्थित है. यहां से आने- जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसेअधिक परेशानी तो वाहक चालकों को हो रही है. जहां हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.  पढ़ें - यूपीए">https://lagatar.in/upa-mlas-asked-time-raj-bhavan-will-ask-governor-if-report-has-come-then-make-it-public-your-excellency/">यूपीए

विधायकों ने राजभवन से मांगा समय, राज्यपाल से कहेंगे अगर रिपोर्ट आ गयी है तो सार्वजनिक करें महामहिम!
इसे भी पढ़ें - ट्रांसफार्मर">https://lagatar.in/transformer-theft-case-former-minister-cum-bjp-mla-randhir-singh-gets-anticipatory-bail-from-high-court/">ट्रांसफार्मर

चोरी मामला : पूर्व मंत्री सह BJP विधायक रणधीर सिंह को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

मुख्यमंत्री विकास योजना निधि के तहत हुआ था निर्माण 

बता दें कि बाजारटांड़ में हरेक मंगलवार को साप्ताहिक हाट लगता है. इस पथ से लातेहार समेत बालूमाथ व हेरहंज प्रखंडों के ग्रामीणों का आवाजाही होता है. ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार करने को मजबूर है. बता दें कि मुख्यमंत्री विकास योजना निधि से एनआरईपी के द्वारा छलका एवं गार्डवाल का निर्माण कराया गया था.यह पथ जुबली चौक से बाजारटांड तक जाने का शॉर्टकट है. लातेहार प्रखंड के डीही, मुरूप, आराहारा, कुंदरी नेवाड़ी, लूटी, बालू व पतरातू समेंत बालूमाथ व हेरहंज प्रखंड के दर्जनों गांव के ग्रामीण पहले शहर के जुबली चौक पहुंचते हैं. इसे भी पढ़ें - अंकिता">https://lagatar.in/ankita-murder-case-governor-took-cognizance-summoned-chief-secretary-and-dgp/">अंकिता

हत्याकांड: राज्यपाल ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और डीजीपी को किया तलब

इसी पुल से ग्रामीण शिवपुरी पथ से ही बाजारटांड़ जाते है 

मंगलवारीय साप्ताहिक हाट के दिन शहर के मेन रोड में भीड़भाड़ व जाम की स्थिति रहने के कारण ग्रामीण शिवपुरी पथ से ही बाजारटांड़ जाते है. लेकिन जायात्री नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों का आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/modi-you-say-that-we-are-world-guru-we-are-really-because-we-eating-most-expensive-flour-in-world-congress/">मोदी

आप कहते हैं कि हम विश्व गुरु हैं, वाकई हम हैं, क्योंकि विश्व में सबसे महंगा आटा खा रहे हैं – कांग्रेस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही