Search

 
 
 

लातेहार : जया फैमिली रेस्ट्रो ने 5 साल पूरे होने पर अनाथालय में बांटे भोजन

 
Latehar: लातेहार शहर के शहीद चौक में स्थित जया फैमिली रेस्ट्रो के पांच साल पूरे होने पर संचालक सागर कुमार ने अनाथालय में बच्चों के बीच खाने के सामान व शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया. इस दौरान सागर कुमार ने बताया कि हर साल वे अपने रेस्टोरेंट के वार्षिकी पर अनाथालय के बच्चों के बीच सामग्रियों का वितरण करते हैं. ऐसा करने से उन्हें शांति मिलती है. उन्होंने कहा कि समाज के प्रति भी हमारा कुछ दायित्व हैं, उसे पूरा करने का हम लगातार प्रयास कर रहे हैं. वहीं बच्चे भी इस दौरान काफी खुश नजर आये. मौके पर गौरव अग्रवाल, शशि कुमार, धीरज कुमार, गजेंद्र कुमार, आशीष कुमार व सोनू आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-teacher-sandhya-rani-honored-with-presidents-award-was-honored-in-the-school/">आदित्यपुर

: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या रानी को स्कूल में किया गया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही