Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने संघर्ष का फूंका बिगुल समेत जिले की 3 खबरें

Latehar: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एक सम्मेलन महुआडांड़ के धुमकुरिया भवन में आयोजित की गयी. सम्मेलन में मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक व प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, पहचान, नियोजन तथा पेंशन की लड़ाई अब जबरदस्त तरीके से लड़ी जायेगी. इसके लिए एक और उलगुलान की आवश्यकता है. झारखंड आंदोलनकारी इसके लिए तैयार रहें. उन्होंने कहा कि झारखंड हमारा है. हम झारखंड के मालिक हैं. राज्य की नौकरियों में 100 फीसदी संवैधानिक अधिकार हम सभी झारखंडियों का है. तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय जेपीएससी, शिक्षक और पुलिस में सभी पदों में झारखंडियों का पहला अधिकार है. लेकिन एक साजिश के तहत झारखंडियों को अलग-थलग कर दिया गया है. बाहरी ताकतें झारखंड में हावी हो रही हैं. उन्हें उखाड़ फेंकने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-trial-run-of-vande-bharat-is-pleasant-for-passengers-navjot-alang/">रांचीः

वंदे भारत का ट्रायल रन यात्रियों के लिए सुखद- नवजोत अलंग

मौके पर ये रहे मौजूद

वहीं संघर्ष मोर्चा की संयोजिका रोजलिन तिर्की ने कहा कि जंगल, पहाड़-पर्वत और नदी-नाला में रह कर अलग राज्य आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाया गया है. इसमें कई बार लोग पुलिस के दमन का शिकार हुए. कार्यक्रम का संचालन अनिल मनोहर ने किया. मौके पर प्रतिभा कुजुर, अजय कुमार मुंजनी, कुलदीप लकड़ा व विमल लकडा आदि उपस्थित थे. दूसरी खबर

उपायुक्त ने जिला समन्वय समिति की समीक्षा की

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/dddd-17.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Latehar: उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई.. उपायुक्त ने पूर्व की बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की. उन्होंने आपसी समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया. उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व बाबा साहेब आंबेडकर आवास योजना की समीक्षा की और लंबित आवासों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया. छात्रवृति योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने छात्रवृति योजना से छात्रों को समय पर लाभान्वित करने, स्कूलों में बच्चों के ड्रेस, पानी, एवं शौचालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा. विद्यालयों में पोषण वाटिका की स्थापना करने आदि का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-governor-will-come-on-tuesday-orkosa-of-markachho-dc-took-stock/">कोडरमा

: राज्यपाल मंगलवार को आएंगे मरकच्चो के ओरकोसा, डीसी ने लिया जायजा

बैठक में ये रहे मौजूद

यूडीआईडी कार्ड की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप लाभुकों को लाभ प्रदान करने एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, परियोजना निदेशक विंदेश्वरी ततमा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी दीपाली भगत, एनडीसी बंधन लांग, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा सुजीत सिंह , जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत मौजूद थे. तीसरी खबर

बिजली बिल में ब्याज माफी योजना के लिए कई जगहों पर लगेगा शिविर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ssss-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Latehar: झारखंड सरकार के द्वारा चलायी जा रही बिजली बिल ब्याज माफी योजना के लिए लातेहार प्रखंड के विभिन्न पंचायत भवनों में शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस आशय की जानकारी कनीय विद्युत अभियता अंकित कुमार ने दी. उन्होने बताया कि 13 जून को मोंगर, 14 जून को जलीमखुर्द, 16 जून को भुसुर, 17 जून को इचाक, 18 जून को सासंग, 19 जून को पोचरा एवं 20 जून को पांडेयपुरा पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 15 जून को मनिका विद्युत शक्ति उपकेंद्र शिविर का आयोजन किया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही