Search

 
 
 

लातेहार : झारखंड आंदोलनकारियों ने जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनायी

 
झारखंड आंदोलनकारी को सम्मानजनक पेंशन दे सरकार : अली हसन अंसारी Latehar :  बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में झारखंड आंदोलनकारियों ने अलग राज्य के प्रणेता एवं प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी स्व जयपाल सिंह मुंडा की 120वीं जयंती मनायी. चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी संघ के केंद्रीय सचिव अली हसन अंसारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आंदोलनकारियों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकाला. जुलूस नगर भ्रमण कर अंबेडकर चौक पहुंचीं. यहां बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद जुलूस प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची. यहां एक सभा का आयोजन किया गया. यहां भी प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय, 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह पिंटू ,झारखंड आंदोलनकारी के केंद्रीय सचिव अली हसन अंसारी, विक्टर केरकेट्टा समेत अन्य अतिथियों ने मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया.

झारखंड आंदोलनकारियों को सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की

मौके पर बीडीओ राकेश सहाय ने जयपाल में मुंडा की जीवनी में प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा अलग झारखंड राज्य की मांग करने वाले आंदोलनकारी के साथ-साथ देश के महान हॉकी खिलाड़ी थे. अली हसन अंसारी ने कहा कि उनके नेतृत्व में ही अलग झारखंड राज्य का गठन हुआ. लेकिन आज भी झारखंड आंदोलनकारी सदस्य उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं. उन्होंने सभी चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन व सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने समेत अन्य सरकारी सुविधा मुहैया कराने की मांग की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही