Search

 
 
 

लातेहार : झारखंड शिक्षा परियोजना के सदस्यों ने विधायक को सौंपा मांग पत्र

 
Latehar: Jharkhand Education Project members handed over demand letter to MLA झारखंड शिक्षा परियोजना के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के आवास पर उनसे मिले और उन्हें मांग पत्र सौंपा. बता दें कि झारखंड शिक्षा परियोजना संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव शरण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार परियोजना के सभी सदस्यों को अपनी मांगों को लेकर अपने-अपने क्षेत्र के विधायक को मांग पत्र देने का निर्णय लिया गया था. इसी निर्णय के आलोक में रविवार को झारखंड शिक्षा परियोजना के लातेहार जिला अध्यक्ष अनूप केरकट्टा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विधायक रामचंद्र सिंह को मांग पत्र सौंपा गया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-digambar-jain-panchayat-submitted-memorandum-to-dc-against-the-murder-of-jain-saint/">हजारीबाग

: जैन संत की हत्या के विरोध में दिगंबर जैन पंचायत ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

सेवा नियमित करने और वेतन बढ़ाने की मांग

मांग पत्र में परियोजना 10 वर्ष से अधिक समय में कार्यरत कर्मियों का सेवा नियमित करने, राज्य कार्यकारिणी के 55 वीं बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में कर्मियों को प्रोन्नति का लाभ देने, वेतन वृद्धि, मेडिकल समूह बीमा समेत कार्यरत कर्मियों की निधन के उपरांत 20 लाख का मुआवजा एवं आश्रितों को नौकरी देना शामिल है. विधायक रामचंद्र सिंह झारखंड शिक्षा परियोजना के सदस्यों को उनकी मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का भरोसा दिया. प्रतिनिधि मंडल में कुमार संजय सिन्हा, राम प्रसाद राम व संतोष कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-production-and-dispatch-of-both-mines-should-be-stopped-indefinitely-madhu-koda/">किरीबुरू

: अनिश्चितकाल के लिए ठप किया जाए दोनों खदानों का उत्पादन व डिस्पैच – मधु कोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही