Search

 
 
 

लातेहार : आत्मसमर्पण करने वाले 13 नक्सलियों को झारखंड सरकार ने दी आर्थिक सहायता

झारखंड सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले 13 नक्सलियों और उग्रवादियों को राज्य की आत्मसमर्पण नीति के तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है. सभी लातेहार जिले के हैं.
 

Ranchi :  झारखंड सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले 13 नक्सलियों और उग्रवादियों को राज्य की आत्मसमर्पण नीति के तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है. सभी लातेहार जिले के हैं.  गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव ने राशि आवंटन को लेकर लातेहार डीसी को आदेश दिया है. सरकार का यह कदम राज्य में नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

 

आत्मसमर्पण करने वाले इन 13 नक्सलियों को मिली आर्थिक सहायता 

- दीपक भुइयां : 01 लाख

- मनोहर परहिया : 02 लाख

- जितेंद्र नगेशिया : 01 लाख

- नीरज खेरवार : 02 लाख

- सलमान : 02 लाख

- पप्पू साव : 01 लाख

- चंदन प्रसाद : 01 लाख 

- चंदन प्रसाद : 01 लाख

- अमरजीत : 01 लाख 

- मिथिलेश : 01 लाख

- प्रमोद गंझु : 02 लाख

- तुलसी गंझु : 02 लाख

- कुल : 19 लाख

 

नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में कमी

झारखंड में सरकारी प्रयासों और आत्मसमर्पण नीति की सफलता के कारण नक्सलवाद की समस्या 95 प्रतिशत तक खत्म हो चुकी है. अब राज्य में केवल पांच जिले ही नक्सल प्रभावित रह गए हैं, जिनमें गिरिडीह, गुमला, लातेहार, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. पूरे देश के पांच राज्यों के 12 सबसे अधिक नक्सल प्रभावित जिलों की सूची में झारखंड का केवल एक जिला (पश्चिमी सिंहभूम) शामिल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही