Search

 
 
 

लातेहार : झारखंड जनाधिकार महासभा ने सीएम चंपाई सोरेन को सौंपा ज्ञापन

 
Latehar :  झारखंड जनाधिकार महासभा ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य में धार्मिक आयोजनों के बहाने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कार्रवाई की अपील की गयी है. महासभा के लालमोहन सिंह ने बताया कि झारखंड जनाधिकार महासभा राज्य के कई जन संगठनों का मंच है. ज्ञापन में कहा गया है कि धर्मनिरपेक्षता हमारे संविधान की मूल अवधारणों में से एक है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से राजनैतिक लाभ के लिए कुछ सामाजिक-राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग इस भावना के प्रतिकूल आचरण कर अशांति फैला रहे हैं.

धार्मिक कार्यक्रमों के खत्म होने के 48 घंटे के अंदर धार्मिक झंडों व प्रतीकों को हटाने की मांग

ज्ञापन में कहा कि शहरों, प्रखंडों, बस्तियों, गावों व कस्बों के सार्वजनिक स्थलों पर लगातार धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. ज्ञापन में सार्वजनिक स्थलों से 22 जनवरी के धार्मिक कार्यक्रम के लिए लगाये गये धार्मिक झंडों, बैनर व प्रतीक आदि को हटाने की मांग की गयी. साथ ही किसी भी धार्मिक अनुष्ठान, पर्व व कार्यक्रमों में सार्वजनिक स्थलों, रोड, बिजली पोल, सरकारी दफ्तरों, थाना, पुलिस और अर्धसैनिक बल कैंप में लगाये गये धार्मिक झंडों व प्रतीकों को अनुष्ठान खत्म होने के 48 घंटे के अंदर हटाने और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए बने मापदंडों के अनुसार कराने की मांग की गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही