पहले दिन कर्मचारियों ने झारखंड सरकार के हृदय परिवर्तन के लिए सरना स्थल में की प्रार्थना Latehar : झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग), लातेहार एक से सात अगस्त तक झारखंड सरकार के हृदय परिवर्तन को लेकर हृदय परिवर्तन सप्ताह मना रहा है. पहले दिन यानी एक अगस्त को कर्मचारियों ने सरना स्थल पर जाकर प्रार्थना की. वहीं दो अगस्त को मस्जिद, तीन अगस्त को चर्च व गिरजाघर, पांच अगस्त को मंदिर, छह अगस्त को गुरूद्वारा जाकर कर्मचारी सरकार के हृदय परिवर्तन के लिए प्रार्थना करेंगे. जबकि सात अगस्त को हड़ताली कर्मचारी झारखंड सरकार के हृदय परिवर्तन के लिए हवन करेंगे. ताकि सरकार उनकी मांगों पर विचार कर सके.
लातेहार : झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ एक से सात अगस्त तक मना रहा हृदय परिवर्तन सप्ताह
Last Updated: Aug 01, 2024 12:00 AM (IST)