Search

 
 
 

लातेहार: झारखंड यूथ कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

 
Latehar: बेतला, बरवाडीह स्थित एनआईसी भवन में शनिवार को झारखंड युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बतौर मुख्‍य अतिथि मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह मौजूद थे. विधायक ने इस मौके पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्‍मानित किया. उन्‍होंने कहा क‍ि जब वे वर्ष 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे उस समय भी कांग्रेस के यूथ हमारे साथ खड़ा थे. उनकी मेहनत के बदौलत वे विधायक चुने गये थे. आगे कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी के ही जिला अध्यक्ष ने हमारे खिलाफ चुनाव लड़ा. महागठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता उनके साथ हो लिए. लेकिन कांग्रेस के यूथ हमारे साथ डटे रहे और इसका परिणाम यह हुआ कि लगार दूसरी बार यहां की जनता ने हमें विधानसभा में भेजा. विधायक ने कहा क‍ि यूथ ही हमारी हिम्मत हैै. यूथ की कार्यकारणी बैठक में संगठन की मजबूती समेंत कई विषयों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद केचकी संगम में वनभोज का आयोजन किया गया. इसमें विधायक समेत मनिका विधानसभा से महागठबंधन के नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें – CM">https://lagatar.in/cm-yogi-reached-mahakumbh-praised-the-patience-of-saints-in-the-disaster-said-it-is-necessary-to-be-careful-from-opponents-of-sanatan-dharma/">CM

योगी महाकुंभ पहुंचे, आपदा में संतों के धैर्य की सराहना की, कहा, सनातन धर्म विरोधियों से सावधान रहना जरूरी
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही