Search

 
 
 

लातेहारः जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य छोटू अंसारी गिरफ्तार

पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली मनाजूल अंसारी उर्फ छोटू अंसारी लोहरदगा के मक्का जोबांग की रहने वाला है. यह जानकारी थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने दी.
 

Latehar : लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली मनाजूल अंसारी उर्फ छोटू अंसारी लोहरदगा के मक्का जोबांग की रहने वाला है. यह जानकारी थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने दी.


उन्होंने बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि मनाजूल अंसारी अपनी ससुराल नावागढ़ में छुप कर रह रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मनाजूल अंसारी के खिलाफ लातेहार व टंडवा थाना में दो मामले दर्ज हैं. वह लातेहार थाना कांड संख्या में फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पहले भी कई बार छापेमारी की गई थी, लेकिन हर बार वह फरार हो जाता था.

 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही