Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : JJMP के एरिया कमांडर सत्येंद्र उरांव ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

Ashish Tagore Latehar :  लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जेजेएमपी के एरिया कमांडर सत्येंद्र उरांव उर्फ अभिमन्यु उर्फ मामा ने आत्मसमर्पण कर दिया. सत्येंद्र उरांव ने आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन व सीआरपीएफ के 11वीं बटालियन के कमांडेंट वेद प्रकाश शर्मा और द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार कनौजिया के समक्ष पुलिस मुख्यालय में सरेंडर किया. पुलिस अधिकारियों ने सत्येंद्र उरांव को बुके व शॉल भेंट किया. मौके पर सत्येंद्र ने कहा कि सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति से प्रेरित होकर उसने सरेंडर किया है. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-certificate-case-done-on-235-beneficiaries-of-pm-awas-yojana/">पलामू

: पीएम आवास योजना के 235 लाभुकों पर किया गया सर्टिफिकेट केस)

सत्येंद्र उरांव ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की 

सत्येंद्र उरांव ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर 2021 को नावाडीह के जंगल में जेजेएमपी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में अन्य उग्रवादियों के साथ शामिल था. बता दें कि उक्त मुठभेड़ में झारखंड जगुवार के डिप्टी कमाडेंट राजेश कुमार शहीद हो गये थे. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-security-personnel-accused-of-misbehaving-with-pavement-shopkeepers/">रिम्स

के सुरक्षा कर्मियों पर फुटपाथ दुकानदारों से अभद्रता करने का आरोप, विरोध में डिप्टी सुपरिटेंडेंट कार्यालय के सामने किया हंगामा

बड़ा भाई पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया था

सत्येंद्र उरांव ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई हरदयाल उरांव भी जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य था. हरदयाल उरांव वर्ष 2019 में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था. अपने भाई की जानकारी लेने वह जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा के पास गया था.  इसके बाद वह जेजेएमपी से जुड़ गया. इसे भी पढ़ें : विवाद-विरोध">https://lagatar.in/the-work-of-beautification-of-siram-toli-sarna-site-started-amid-controversy/">विवाद-विरोध

के बीच सिरम टोली सरना स्थल के सौंदर्यीकरण का काम शुरू

सत्येंद्र उरांव के खिलाफ थाने में दो मामले हैं दर्ज

बता दें कि 27 वर्षीय सत्येंद्र उरांव पलामू जिला के पांकी थाना क्षेत्र स्थित ईरगू गांव का निवासी है. सत्येंद्र उरांव पर लातेहार थाना में कांड संख्या-236/21, 29 सितंबर 2021, धारा 147/148/14 153/307/302/120 बी.भा.द.वि. 25 (AA) 10/16 यूएपीए एक्ट, 27 आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज है. वहीं मनिका थाना में कांड संख्या संख्या 16 / 22, 7 फरवरी 2022, भा.द.वि. की धारा 147/148/149/307, 27 आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज है. इसे भी पढ़ें : महेंद्र">https://lagatar.in/mahendra-rajak-murder-case-hc-dismisses-plea-of-dsp-saryu-paswan-and-then-sho-of-barhi/">महेंद्र

रजक हत्याकांड : HC ने DSP सरयू पासवान और बरही के तत्कालीन थाना प्रभारी की याचिका खारिज की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही