Search

 
 
 

लातेहार : जेजेएमपी ने प्रेस विज्ञप्ति किया जारी, कहा- मारपीट में उसका हाथ नहीं

 
जेजेएमपी के एरिया कमांडर ने कहा- आबिद अंसारी के साथ हुई मारपीट की घटना में मेरा कोई हाथ नहीं Latehar:  प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के एरिया कमांडर खुर्शीद जी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मारपीट की घटना में शामिल होने से इनकार किया. कहा कि 12 मई की रात इचाक निवासी आबिद अंसारी के साथ मारपीट की घटना में उसका कोई हाथ नहीं है. सिर्फ हमको बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है. एरिया कमांडर खुर्शीद जी ने कहा कि अगर संगठन के द्वारा मारपीट किया जाता तो मैं स्वयं इसकी जिम्मेवारी लेता लेकिन इस मारपीट से संगठन का कोई लेना देना नहीं है. ना ही इसमें मेरा कोई हाथ है. इसके बावजूद भी कुछ लोग मेरे घर पर जाकर मेरी मां के साथ मारपीट किया. साथ ही गांव के कुछ बेकसूर युवकों को संगठन से जोड़कर उनकी ज़िन्दगी बर्बाद करने का काम किया जा रहा है. जेजेएमपी संगठन से उनलोगों को कोई लेना देना नहीं है. वे बेकसूर हैं. उनको मामले से बरी किया जाय. इसे भी पढ़ें-झामुमो-कांग्रेस">https://lagatar.in/%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf/">झामुमो-कांग्रेस

का प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला, भाजपा पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही