Latehar : लातेहार में JJMP उग्रवादियों ने लेवी के लिए जमकर उत्पात मचाया है. सदर थाना क्षेत्र के मुरूप गांव के पास शनिवार देर रात 10 की संख्या में आये हथियारबंद उग्रवादियों ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे पांच हाइवा में तोड़फोड़ की है. साथ ही ड्राइवरों को भी जमकर पीटा. रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस अधिकारियों ने चालकों से भी पूछताछ की है. घटना के बाद वाहन चालकों में डर का माहौल है.
लातेहार : JJMP उग्रवादियों ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे पांच हाइवा के शीशे तोड़े, ड्राइवर को भी पीटा
Last Updated: Feb 18, 2024 12:00 AM (IST)