Search

 
 
 

लातेहार : जेजेएमपी को झटका, जोनल और एरिया कमांडर ने किया सरेंडर

 

डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने किया स्वागत, कहा- सारी सुविधाएं दिलाएंगे

Ashish Tagore Latehar : लातेहार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. एसपी अंजनी अंजन एवं उनकी टीम तथा सीआरपीएफ ने जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के एक जोनल कमांडर व एक एरिया कमांडर का सरेंडर कराने में सफलता पायी है. सरेंडर करने वालों में जेजेएमपी के जोनल कमांडर व दस लाख रुपए का इनामी उग्रवादी मनोहर परहिया उर्फ विमलेश परहिया (39, छिपादोहर) तथा एरिया कमांडर दीपक कुमार भुइयां उर्फ कुंदन जी (28, पांकी) का नाम शामिल है. इन्होंने शुक्रवार को पलामू पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा, सीआरपीएफ के पलामू जोन के पुलिस उप महानिरीक्षक पंकज कुमार व पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के समक्ष आत्मसमर्पण किया. आईजी राजकुमार लकड़ा ने दोनों उग्रवादी को बुके व शॉल भेंट कर समाज की मुख्य धारा में आने की बधाई दी. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति के अनुसार दोनों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.

2011 में जेजेएमपी ज्वाइन किया

मनोहर परहिया उर्फ विमलेश परहिया ने बताया कि वे अपने गांव के कुछ लड़कों के साथ साल 2004 में भाकपा माओवादी संगठन से जुड़ा था. बाद में वह 2010 में भाकपा माओवादी संगठन को छोड़ दिया और 2011 में जेजेएमपी संगठन ज्वाइन कर लिया. उसे वर्ष 2012 में सब जोनल कमांडर बनाया गया. जब जोनल कमांडर उपेंद्र सिंह खरवार ने वर्ष 2018 में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया, तो उसे जोनल कमांडर बनाया गया. मनोहर परहिया पर लातेहार व पलामू के विभिन्न थाना में कुल 13 मामले दर्ज हैं. दीपक कुमार भुइयां उर्फ कुंदन ने बताया कि वह मनोहर परिहया के कहने पर साल 2018 में जेजेएमपी में ज्वाइन किया था. दीपक पर सतबरवा थाना में एक मामला दर्ज है.

माओवादियों का प्रभाव कम हुआ है : एसपी

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि लातेहार जिले में माओवादियों का प्रभाव पूर्व की तुलना में कम हो चुका है. छोटे-छोटे संगठन टीएसपीसी और जेजेएमपी के विरुद्ध लातेहार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. 20 नवंबर 2022 को पुलिस एवं जेजेएमपी के उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी ढेर हुए थे. इससे जेजेएमपी संगठन कमजोर हुआ है. जेजेएमपी के कई कमांडर एवं सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है. इनमें सब जोनल कमेटी सदस्य कमलेश सिंह उर्फ मुकेश सिंह उर्फ नाना जी, एरिया कमांडर रघुनाथ सिंह खेरवार, सत्येन्द्र उरांव उर्फ अभिमन्यु एवं संजय प्रजापति ने आत्मसमर्पण किया है. जबकि सब जोनल कमिटी सदस्य व पांच लाख के इनामी जेजेएमपी उग्रवादी बिरबल उरांव उर्फ सुशील उरांव उर्फ विधायक समेत अन्य कई जेजेएमपी उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-elderly-womans-leg-amputated-after-being-hit-by-passenger-train-referred-to-rims/">चंदवा

: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला का पैर कटा, रिम्स रेफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही