Search

 
 
 

लातेहार : झामुमो नेता ने कल्पना सोरेन से मिलकर दी जीत की बधाई

 
Balumath (Latehar) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के लातेहार जिला संयुक्त सचिव मो. इमरान ने गांडेय विधानसभा के उप चुनाव में जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है. झामुमो नेता ने इस जीत के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के द्वारा जीते गए पांच सीटों के लिए भी कल्पना सोरेन को बधाई दी. उन्होंने स्टार प्रचारक के रूप में कल्पना मुर्मू सोरेन के द्वारा की गई जी तोड़ मेहनत को इस जीत का श्रेय देते हुए विधानसभा चुनाव में और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताते हुए अभी से तैयारी में लग जाने का आग्रह भी किया. गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा की पांच सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया. इसे भी पढ़ें -गढ़वा">https://lagatar.in/arhwa-fierce-collision-between-truck-and-auto-5-laborers-dead-8-seriously-injured/">गढ़वा

: ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, 5 मजदूरों की मौत 8 गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही