Search

 
 
 

लातेहार : झामुमो ने निकाला न्याय मार्च, निशाने पर मोदी सरकार

 
Latehar:  झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार को सदर प्रखंड के जालिम पंचायत के विभिन्न गांव- टोला में न्याय मार्च निकाला गया. इसका नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने किया. अशोक पांडेय ने ग्रामीणों से कहा कि झारखंड के लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन को केंद्र की भाजपा सरकार ने एक झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजा है. उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार स्वतंत्र जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है. झारखंड की झामुमो सरकार की लोकप्रियता से केंद्र की भाजपा सरकार घबरा गयी है. यही कारण है कि साजिश रच कर इस लोकप्रिय सरकार को गिराने का हर प्रयास कर रही है. लेकिन झारखंड की जनता उन्हें अपने मंसूबों में सफल नहीं होने देगी. इस न्याय यात्रा में जिला उपाध्यक्ष इंद्रदेव उरांव, जिला संगठन सचिव पॉल एक्का, पंचायत अध्यक्ष धनलाल उरांव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-31st-anniversary-of-shri-vaishnav-durga-temple-begins-with-kalash-yatra/">लातेहार

: कलश यात्रा के साथ श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का 31वां वार्षिकोत्सव शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही