Search

 
 
 

लातेहार : झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा

 
Garu, Latehar: झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर गारू में न्याय यात्रा निकाली गयी. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को एक साजिश के तहत जेल भेजने एवं उन्हें बेवजह परेशान करने के विरोध में यह यात्रा निकाली गयी. न्याय यात्रा सिरम ग्राम से बैगाटोली होते हुए गारू-गुमला मुख्य मार्ग तक गयी. मौके पर मंटू मियां, अजय टोप्पो व शांतु लकड़ा समेत झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. शुभम संदेश से बात करते हुए जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा की केद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है. हेमंत सोरेन को बेवजह एक साजिश के तहत फंसा कर जेल भेज दिया गया. एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास भाजपा ने किया है. आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को इसका करारा जवाब मिलेगा. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-fire-broke-out-in-a-house-in-kishoreganj-fire-brigade-team-reached/">रांची:

किशोरगंज के एक घर में लगी आग, फायर ब्रिग्रेड टीम पहुंची
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही