Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा, हेमंत के पक्ष में लगे नारे

Advertisement
Advertisement
Latehar: तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत गिरफ्तार करने के विरोध में लातेहार के सभी पंचायतों में न्याय यात्रा झामुमो द्वारा निकाली जा रही है. इसी क्रम में झामुमो, लातेहार प्रखंड कमेटी द्वारा सदर प्रखंड के सासग पंचायत के विभिन्न गांव व टोला में न्याय यात्रा निकाली गयी. इससे पहले गांव के सभी धार्मिक स्थलों में हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए आशीर्वाद और दुआ मांगी गयी. इस मौके पर झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन मत घबराना, तेरे पीछे सारा जमाना जैसा नारा लगाया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने कई जनउपयोगी योजनाओं का शुभारंभ किया. यह सरकार काफी लोकप्रिय हो रही थी. इस कारण भाजपा ने एक साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें -यूपी">https://lagatar.in/up-fire-broke-out-after-explosion-in-firecracker-factory-in-kaushambi-4-people-burnt-alive-many-burnt/">यूपी

: कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले, कई झुलसे 

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर आमंत्रित जिला उपाध्यक्ष इंद्रदेव उरांव, जिला उपाध्यक्ष मानिक गंझू, जिला संगठन सचिव पॉल एक्का, प्रखंड सचिव एहसान अंसारी, पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र उरांव व पंचायत सचिव समेत सैकड़ों ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -न्याय">https://lagatar.in/in-nyaya-yatra-aligarh-rahul-said-injustice-is-being-done-to-the-poor-farmers-youth-women/">न्याय

यात्रा अलीगढ़ में, बोले राहुल, गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही