Search

 
 
 

लातेहार : मासियातू में झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का किया विरोध

 
 हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को भाजपा की साजिश करार दिया Balumath (Latehar) : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मासियातू ग्राम में न्याय यात्रा निकाली. इस यात्रा का नेतृत्व 20 सूत्री समिति के प्रखंड अध्यक्ष नागदेव उरांव, ईश्वर उरांव और मुनाजिर हुसैन ने किया. न्याय यात्रा के दौरान जेएमएम कार्यकर्ताओं ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध किया और इसे केंद्र की भाजपा सरकार की साजिश करार दिया. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की सरकार स्वतंत्र जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. झारखंड में चुनी हुई एक लोकप्रिय सरकार को गिराने का प्रयास किया गया. हेमंत सोरेन को केंद्र  सरकार ने साजिश करके जेल भेजवाने का काम किया है. हेमंत सोरेन के राज्य में लोकप्रियता को बढ़ता देख और उनके विकास का काम देखकर भाजपा की तानाशाही सरकार घबरा गयी है. कहा कि हेमंत सरकार पूरे झारखंड में गरीबों के बीच अबुआ आवास और राज्य के सभी विधवा, विकलांग और वृद्ध को शत प्रतिशत पेंशन योजना से जोड़ रही है. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला कर गांवों का विकास कर रही है. राज्य सरकार कई जन कल्याणकारी योजना चला रही है. मौके पर मो सनाउल्लाह, परमेश्वर गंझू, अमित उरांव, पप्पू खान, राम केवल उरांव, सुरेश उरांव और एजाज खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही