Search

 
 
 

लातेहार : केंद्र सरकार के खिलाफ झामुमो का न्याय मार्च

 
जेल का फाटक टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा : अफजल अंसारी Barwadih, Latehar: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बरवाडीह प्रखंड के पोखरीकला पंचायत में सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष अफजल अंसारी के नेतृत्व में न्याय मार्च निकाला. न्याय मार्च के दौरान जेल का फाटक टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा, केंद्र सरकार होश में आओ, केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग बंद करो, ईडी तेरी मनमानी नहीं चलेगी और हेमंत सोरेन जिंदाबाद आदि के नारे लगाये गये. मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अफजल अंसारी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार काफी तेजी से विकास कार्य कर रही थी. जनहित को लेकर काफी योजनाओं को धरातल में उतारा जा रहा था. हेमंत सोरेन राज्य में तीव्र गति से हो रहे विकास व कल्याणकारी कार्यों को लेकर काफी लोकप्रिय रहे थे. लेकिन भाजपा ने षडयंत्र के तहत ईडी के सहयोग से एक चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करने का कार्य किया है. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-one-who-cheated-people-by-showing-off-fake-uniform-arrested/">बोकारो

: फर्जी वर्दी का रौब दिखा लोगों से ठगी करनेवाला गिरफ्तार

केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप

उन्होंने ने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर झारखंड सरकार के खिलाफ लगातार साजिश रच रही है. मंगलवार को छिपादोहर में न्याय यात्रा निकाला जायेगा और जनता के समक्ष केंद्र सरकार की नाकामी को बताया जायेगा. न्याय यात्रा में 20 सूत्री सदस्य महबूब आलम, पंचायत अध्यक्ष मो सुभानी, प्रखंड सचिव बाबू राम सिंह, क्यूम मियां, अब्दुल कादिर, मो. जान अंसारी, मो जिलानी, ओसामा अंसारी, मो कलाम, गुलाब अंसारी व वार्ड सदस्य मीना बीबी समेत जेएमएम के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-किसी">https://lagatar.in/passport-office-plays-a-big-role-in-the-economic-progress-of-a-country-governor/">किसी

देश की आर्थिक प्रगति में पासपोर्ट कार्यालय की बड़ी भूमिका- राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही