Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पत्रकारों ने मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

Latehar :  जिला खेल स्टेडियम परिसर में गुरुवार को वरीय पत्रकार मनीष उपाध्याय की अध्यक्षता में जिले के पत्रकारों की बैठक हुई. बैठक में सबसे पहले पंचायत सेवक नागेश्वर रजक के पुत्र नागमणि कुमार द्वारा स्थानीय पत्रकार पंकज प्रसाद एवं बालूमाथ के पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता पर किये गये जानलेवा हमले की घटना एवं चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह द्वारा आरोपी को छोड़े जाने के लिए की गयी पैरवी की निंदा की गई. वहीं सदर थाना पुलिस द्वारा पत्रकार पंकज प्रसाद पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर छोड़ दिये जाने की घटना की भर्त्सना की गई.

पत्रकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे

बैठक में कहा गया कि पत्रकारों पर लगातार हो रहा हमला चिंता का विषय है. घटना के बाद जब पीड़ित पत्रकार द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी जाती है, तो पुलिस आरोपी को पकड़ कर छोड़ दे रही है. जिसके कारण मौका परस्त लोगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. बैठक में सर्वसम्मति से जिले के पत्रकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर उपायुक्त अबु इमरान से मिलने, पुलिस द्वारा दो दिनों के भीतर पीड़ित दोनों पत्रकार के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने समेत कई निर्णय लिये गये. साथ ही  कहा गया कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर पत्रकार द्वारा किये जाने वाले आंदोलन की सारी जिम्मेवारी जिला व पुलिस प्रशासन की होगी.

बैठक में कई पत्रकार मौजूद थे

बैठक में वरीय पत्रकार सुनील कुमार, संजय तिवारी, आशीष टैगोर, संजीत गुप्ता, चंद्रप्रकाश सिंह, बद्री प्रसाद, उत्कर्ष पांडेय,राजीव मिश्रा, नवीन मिश्रा,योगेश प्रसाद, अजय सिन्हा, नीरज सिन्हा, मनोज दत्त, बीरेंद्र प्रसाद, पंकज प्रसाद,रूपेश कुमार,विवेक सिन्हा, विभूतिनाथ सिंह, रौशन कुमार गुप्ता, रामकुमार, नीतीश भारती, डिंपल कुमार, दीपक मिश्रा, संतोष कुमार सिंह समेत कई पत्रकार मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/64-thousand-885-new-voters-were-made-in-ranchi-district-names-removed-in-large-numbers/">रांची

जिले में 64 हजार 885 नए मतदाता बने, बड़ी संख्या में हटे नाम

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही