Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : तीन प्रखंडों के 37 परीक्षा केंद्रों में JPSC की परीक्षा कल, 5424 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Advertisement
Advertisement
  • जेपीएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी
  • सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा
Latehar :    झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसएसी)  17 मार्च को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 आयोजित की जायेगी. लातेहार जिला में भी परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिले के कुल तीन प्रखंडों के 37 परीक्षा केंद्रों में जेपीएसकी की परीक्षा आयोजित की जायेगी. जिला प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सारी तैयारियां  पूरी कर ली है. परीक्षा केद्रों मे सीसीटीवी लगाये गये हैं. साथ ही डीसी के निर्देश पर परीक्षा केद्रों में केंद्र अधीक्षक व दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है. डीसी गरिमा सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिये हैं. 

इन स्कूलों का बनाया गया है परीक्षा केंद्र

बता दें कि लातेहार के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, राजकीयकृत्त बालिका उच्च विद्यालय, गांधी कॉलेज, बनवारी साहु महाविद्यालय,मध्य विद्यालय चंदनडीह, सरस्वती विद्या मंदिर, संत जेवियर एकेडमी, मध्य विद्यालय करकट, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, बालक मध्य विद्यालय डुरूआ, बालिका उच्च विद्यालय डुरूआ, मध्य विद्यालय बाजार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय उदयपुरा, जवाहर नवोदय विद्यालय बाजकुम, मध्य विद्यालय बाजार मेन रोड, मध्य विद्यालय अंबाकोठी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, लातेहार पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे स्टेशन व उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवाटीकर में परीक्षार्थी केंद्र बनाये गये हैं. चंदवा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, बालिका विद्यालय, उच्च विद्यालय, ख्रीस्त राजा मध्य विद्यालय, ग्रीनफिल्ड एकेडमी, ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल लुकइया मोड़, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सांसग व आईटीआई तथा मनिका प्रखंड के उच्च विद्यालय, बालक मध्य विद्यालय, डिग्री काॅलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय व मॉडल स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही