Search

 
 
 

लातेहार : जेएसएलपीएस कर्मियों ने विधायक को सौंपा आवेदन

 
Barwadih, Latehar: जेएसएलपीएस के जोहार परियोजना के 180 कर्मियों को जेएसएलपीएस के ही किसी अन्य परियोजना में समायोजन कराने की मांग की है. इसे लेकर आजीविका कर्मी संघ के लातेहार जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कर्मियों ने रविवार को विधायक रामचंद्र सिंह के मंगरा स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा. प्रमोद सोनी ने विधायक को बताया कि जोहार परियोजना जून 2024 के बाद समाप्त हो रही है. इसके बाद सभी कर्मियों को बेरोजगार हो जाने का डर सता रहा है. प्रबंधन द्वारा बोला जा रहा है कि किसी अन्य परियोजना में समायोजन नही किया जा सकता है. क्योंकि यह विश्व बैंक एवं झारखंड सरकार के फंड के द्वारा चलाया जा रहा है. अब विश्व बैंक फंड देना बंद कर दिया है. ऐसी परिस्थिति में ग्रामीण स्तर पर लगभग दो लाख 24 हजार परिवार इस परियोजना से लाभान्वित हो रहे थे, वह पूर्ण रूप से प्रभावित हो जायेंगे. विधायक रामचंद्र सिंह ने जेएसएलपीएस कर्मियों की समस्या को गंभीरता से सुनने के बाद उन्हें ग्रामीण विकास मंत्री से बात कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करने का भरोसा दिया. इसे भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-people-took-out-candle-march-demanding-hanging-of-karans-killer-surrounded-the-police-station/">चांडिल

: करण के हत्यारे को फांसी देने की मांग लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, थाने का घेराव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही