Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : मंदिर शुद्धीकरण को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगाड़ा गांव के कसियाडीह टोला में 18 मार्च को चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस दौरान मंदिर में घुसकर घंटा, दीपक व गागर समेत कई सामग्रियों की चोरी कर ली गयी थी. 17 मई (बुधवार) को मंदिर के शुद्धिकरण व खंडित प्रतिमा के पुन: प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमे सैकड़ों महिला व कुवांरी कन्याओं ने भाग लिया. कलश यात्रा कासियाडीह नगडा शिव मंदिर से शुरु होकर टोला का भ्रमण कर जरी नदी पहुंचा. यहां पुजारी जगनारायण पाठक के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची. इसके बाद खंडित प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर का शुद्धीकरण किया गया. मौके पर बतौर मुख्य यजमान दीपक साहू व उनकी पत्नी मनीषा देवी मौजूद रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में शंकर साहू, गणेश पासवान, चुरामन साव, विपासा,धनराज पासवान, कृष्णा यादव, पिंटू यादव, दशरथ यादव, कन्हाई कुमार, प्रवीण साव, राजेश साव व राजेंद्र साहू समेत कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही. मौके पर 24 घंटे के अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-prize-distribution-at-the-end-of-summer-camp-of-bachpan-play-school/">बेरमो

: बचपन प्ले स्कूल के समर कैंप के समापन पर पुरस्कार वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही