Latehar: लघु सिंचाई परिसर स्थि सोमेश्वर साईं मंदिर के 11वें वार्षिकोत्सव पर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा का शुभारंभ प्रधान जिला जज अखिल कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने पूजा अर्चना कर किया. मौके पर बतौर मुख्य यजमान महेंद्र प्रसाद और उनकी धर्मपत्नी उपस्थित थीं. वैदिक मंत्रोच्चारण पंडित संतोष मिश्रा और उनके सहयोगियों ने किया. मंदिर परिसर से प्रारंभ हो कर कलश यात्रा शहर के बाइपास रोड होते हुए चटनाही स्थित औरंगा नदी तट पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा शहर के मुख्य पथ होते हुए मंदिर परिसर पहुंची. कलश यात्रा में बाहर से आये कलाकारों ने भक्ति गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dps-becomes-champion-of-umeed-2023-in-iit-ism/">धनबाद:
आईआईटी-आईएसएम में उम्मीद 2023 का चैंपियन बना डीपीएस
: साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा सह 9 कुंडीय ज्ञान यज्ञ 25 जनवरी से [wpse_comments_template]
आईआईटी-आईएसएम में उम्मीद 2023 का चैंपियन बना डीपीएस
तीन दिवसीय अनुष्ठान
समिति के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने बताया कि 11वें वार्षिकोत्सव की तीन दिवसीय अनुष्ठान निर्धारित है. 24 जनवरी को मंदिर परिसर मे वेदी पूजन व अन्य कार्यक्रम का आयोजन होगा. जबकि अंतिम दिन 25 जनवरी को भंडारा होगा. उन्होंने नगरवासियों से इसमें हिस्सा लेने की अपील की. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, अनील कुमार सिंह, विरेंद्र प्रसाद, संतोष रंजन, राजेंद्र पासवान, मुकेश कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, नंदन कुमार, अरविंद कुमार, सितेश कुमार, कुंदन प्रसाद, निर्दोष कुमार गुप्ता, विजय प्रसाद, मुरारी प्रसाद, पवन कुमार, महेंद्र प्रसाद, चितरंजन प्रसाद व विजय शौंडिक समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-weekly-shrimad-bhagwat-katha-with-9-kundiya-gyan-yagya-from-25-january/">आदित्यपुर: साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा सह 9 कुंडीय ज्ञान यज्ञ 25 जनवरी से [wpse_comments_template]
Leave a Comment