Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करमा पूजा समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Balumath (Latehar):  बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में मांदर की थाप पर झारखंडी गीतों पर झूमते लोगों ने हर्षोल्लास के साथ प्रकृति पर्व करमा मनाया गया. प्राकृतिक पर्व करमा शांतिपूर्ण तरीक से संपन्न हो गयी. इस वर्ष भी बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित मुरपा मोड़ के समीप कसियाडीह में रामप्रवेश नायक की अध्यक्षता में धूमधाम से करमा पर्व मनाया गया. बालूमाथ के केड़वाबर, बुनियादी विद्यालय समीप, बड़का बालूमाथ, टमटम टोला, बालू, रजवार सहित कई गांवों में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान युवक व युवतियां मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य व गीत प्रस्तुत किया. कई जगहों पर तो डीजे की धुन पर युवक व युवतियां झूमते नजर आये. इससे पहले पाहन के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजा कराया गया. बालूमाथ अंचल अधिकारी आफताब आलम एवं इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शशिरंजन कुमार के आग्रह पर विभिन्न पंचायत के मुखिया पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित कई जनप्रतिनिधियों ने विसर्जन के दौरान कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए चौकस नजर आये. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-more-than-50-bjp-workers-join-jmm-2-news-including/">गढ़वा

: 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता झामुमो में हुए शामिल समेत 2 खबरें
दूसरी खबर

आंगनबाड़ी सेविकाओं को रसाई गैस के इस्तेमाल की दी गई जानकारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/bolte-anup-khakha_717-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Latehar:  प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को मेसर्स साक्षी गैस सर्विस के द्वारा सेफ्टी क्लीनिक का आयोजन किया गया. इसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं को रसोई गैस के इस्तेमाल एवं बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारियां दी गयी. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव मौजूद थे. उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं से प्रशिक्षण में बतायी गयी बातों को अमल में लाने की अपील की. कहा कि रसोई गैस का इस्तेमाल बहुत ही सावधानी से किया जाना चाहिए. मेसर्स साक्षी गैस सर्विस के अनूप खाखा ने सेविकाओं को रसोई गैस के इस्तेमाल में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया. उन्होनें रात में हमेशा रसोई गैस चूल्हा को सिलिंडर के रेग्यूलेटर से बंद करने की सलाह दी. कहा कि अगर सावधानियां बरती जाये तो रसोई गैस हमारे जीवन को आसान बना सकती है. मौके पर सनातन व राजीव समेंत कई लोग उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें :पंडरा">https://lagatar.in/zero-facilities-in-pandara-market-fare-increased-by-120-percent/">पंडरा

बाजार में सुविधा शून्य, किराया बढ़ा दिया 120 फीसदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही