Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: विद्यालयों में मनायी गयी कस्तूरबा गांधी की जयंती

Latehar: लातेहार जिला के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कस्तूरबा गांधी की जयंती मनायी गयी. इस दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी पिंकी कुमारी व शिक्षिका अरुणा लकड़ा ने कहा कि कस्तूरबा गांधी महात्मा गांधी की पत्नी थी. उन्होंने आजादी की लड़ाई में गांधी जी का हर कदम पर साथ दिया था. भारत की आजादी में उनका योगदान सराहनीय हैं. वहीं छात्राओं ने कस्तरबा गांधी की जीवनी पर आधारित प्रसंगों का उल्लेख किया. दूसरी ओर बरवाडीह स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी जयंती मनायी गयी.

ये रहे मौजूद

मौके पर वार्डन रूबी कुमारी, श्वेता कुमारी , उषा कुजूर, जुबिता मिंज, वर्षा पाठक, गोसिया खानम, पूनम कुमारी, नीलम कुमारी व लेखपाल मुकेश भारती समेत कई छात्राएं मौजूद रही. इसके अलावा मनिका, बालूमाथ, चंदवा व महुआडांड़ समेत अन्य प्रखंडों के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसे भी पढ़ें: पहले">https://lagatar.in/first-threatened-to-leave-the-case-if-the-lawyer-did-not-agree-he-entered-the-house-and-assaulted/">पहले

केस छोड़ने की धमकी दी, नहीं माने वकील तो घर में घुसकर की मारपीट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही