Search

लातेहार : कवि सम्मेलन सह सेमिनार का आयोजन

Latehar: सदर प्रखंड के इचाक गांव मे संचालित हयात एकेडेमी के वर्षगांठ के मौके पर कवि सम्मेलन सह सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एक दर्जन सहित्यकार लेखक और 17 कवियों ने भाग लिया था. सभी लेखकों ने वर्तमान में उठ रही सामाजिक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक समस्याओं तथा उनके निराकरण जैसे विषयों पर अपनी बात रखी. कार्यक्रम के दूसरे चरण में कवियो ने अपनी कविताएं व गजल प्रस्तुत किये. अध्यक्षता टाटा नगर एकेडेमी के निदेशक मुफ्ती अब्दुल मालिक मिस्बाही ने की. कार्यक्रम में बतौर मुख्य मुफ्ती अब्दुल मालिक मिस्बाही, मुफ्ती शबीर सहर कादरी, फैजाने सैय्यद दुल हिन्द औरेंगाबाद बिहार, डा नबील अख्तर, मुफ्ती मोकिम रजा बलरामपुर, मुफ्ती मोहिब रजा हजारीबाग, मौलान शोएब रजा हन्फी गोडा, मौलाना आशिफ जमाल मिस्बाही छत्तीसगढ़, मौलना मुश्ताक अहमद जेयाई एवं मौलाना मुफ्ती मुदस्सीर अमजदी लातेहार, मुफ्ती मुहसिन अमजदी एवं मुफ्ती मोजीबुल्लाह रिजवी डालटनगंज तथा कवियो मे एमजे अजहर मेदनीनगर, सबीर औरंगाबाद, डॉ इनतखाब असर पलामू, डॉ. अमिन रहबर बारेसाढ, नसीम अखतर ताज रांची, अशअर नुरानी पोखरी कला मेदनीनगर, अब्दुल वासित अजंउम हैदरनगर, फैजान रजा नाजिश रांची, खुर्शिद तल्हा लातेहार, सरफराज रहबर, अब्दुल मन्नान कलामी मेराज अहमद आदि ने भाग लिया. मौके पर अतिथियो को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया. साथ ही गुलाम जाबिर हैदर ने एकेडमी के कार्यकलाप से सभी को अवगत कराया. वहीं केएच सोसाइटी के अध्यक्ष समशुल होदा ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-performed-baha-puja-in-his-native-village-nemra-cm-prayed-for-the-welfare-of-the-people/">हेमंत

सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में की बाहा पूजा, सीएम ने जनता की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp