Latehar: केंद्रीय जनसंघर्ष समिति, महुआडांड़ चार मार्च को विरोध प्रदर्शन व जुलूस निकालेगी. यह विरोध प्रदर्शन वन विभाग के द्वारा महुआडांड़ के जंगलों में नीलगायों को भेजने के फैसले के खिलाफ किया जायेगा. समिति के सचिव जेरोम जेराल्ड कुजूर ने बताया यह जुलूस सुबह 10 बजे सक सरना भवन से शुरू होगी और अनुमंडल कार्यालय तक जायेगी. यहां एक सभा का आयोजन किया जायेगा और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीओ को सौंंपा जायेगा. उन्होंने बताया कि पिछले 17 जनवरी को एक प्रकाशित एक समाचार के अनुसार झारखंड सरकार ने पलामू और गढ़वा के जंगलों से नीलगायों को महुआडांड़ के जंगलों में छोड़ने का आदेश दिया है. कहा कि महुआडांड़ और आसपास के इलाके पहले से ही जंगलों की कटाई और वन्य जीवों की समस्या से जूझ रहे हैं. नीलगायों के आने से फसलों को नुकसान होगा. कुजूर ने कहा कि वन्यजीवों के बढ़ते खतरे से स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है. चार मार्च को होने वाले इस विरोध जुलूस में क्षेत्र के ग्रामीण, किसान और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल होंगे. उन्होंने इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील लोगों से की है. इसे भी पढ़ें – महाकुंभ">https://lagatar.in/on-the-conclusion-of-mahakumbh-pm-modi-wrote-a-blog-this-was-a-great-festival-of-self-confidence-among-crores-of-countrymen/">महाकुंभ
के समापन पर पीएम मोदी ने ब्लॉग लिखा, यह करोड़ों देशवासियों में आत्मविश्वास के साक्षात्कार का महापर्व था… हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Leave a Comment