Search

 
 
 

लातेहार : खरवार भोगता विकास संघ ने थाना प्रभारी को दी नये साल की शुभकामना

 
Balumath (Latehar) : खरवार भोगता विकास संघ ने सोमवार को बारियातू थाना प्रभारी मुकेश कुमार चौधरी, एसआई बिंदेश्वर महतो, दीपक नारायण सिंह, सहायक अवर निरीक्षक बालेश्वर गंझु को नये साल की शुभकामनायें दी. मौके पर संघ के सदस्यों ने थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शॉल भेंट किया और मिठाई खिलाया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर गंझु, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र गंझु और सुरेश गंझु ने कहा कि बारियातू में थाना स्थापित होने से क्षेत्र में रहने वाले लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पहले छोटे मामलों को भी दर्ज कराने के लिए बालूमाथ जाना पड़ता था. वहीं थाना प्रभारी मुकेश कुमार चौधरी ने आम लागों से अपराध नियंत्रण पर सहयोग करने की अपील की. उन्होंने भी सभी लोगों के नये साल की शुभकामनायें दी. मौके पर सहायक अवर निरीक्षक द्वारिका पांडेय और पुलिस बल के कई जवान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें– धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-name-of-treatment-in-snmmch-brokers-are-charging-1000-rupees-from-patients/">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच में इलाज के नाम पर मरीजों से 1000  रुपए वसूल रहे दलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही