Search

 
 
 

लातेहार : केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका की कक्षाएं प्रारंभ

 
Latehar : केंद्रीय विद्यालय, लातेहार में सोमवार से बाल वाटिका-3 की कक्षाएं प्रारंभ की गयी. इस आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्या देवनिसिया तिर्की ने बताया कि वर्ष 2022-23 में स्थायी भवन वाले 49 केंद्रीय विद्यालयों में तीन, चार व पांच आयु वर्ग वाले बच्चों के लिए बाल वाटिका कक्षाएं संचालित की जा रही है. इनमें लातेहार भी शामिल है. यहां बाल वाटिका-3 में कुल 40 छात्र व छात्राओं का नामांकन किया गया है. सभी बच्चों को उपहार व बैलून भेंट कर कक्षा में स्वागत किया गया. श्रीमती तिर्की ने बताया कि बाल वाटिका के कमरे को बच्चों के अनुरूप आकर्षक व मनोरंजक तरीके से सजाया गया है. ताकि बच्चों को खेल-खेल में कक्षा एक से पहले प्रारंभिक साक्षरता और संख्या ज्ञान दिया जा सके. उन्होंने बताया कि नयी शिक्षा नीति 2023 में कक्षा एक से पहले बाल वाटिका की कक्षाओं की परिकल्पना की गयी है. बाल वाटिका-3 में वैसे बच्चे जिनकी उम्र पांच वर्ष से अधिक व छह वर्ष से कम है, उनका ऑनलाइन आवेदन के बाद कक्षा में नामांकन लिया गया है. उन्होंने बताया कि इसके लिए शिक्षकों को अलग से प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे बच्चों को सरल व रोचक तरीके से अक्षर व संख्या ज्ञान दे सकें. मौके पर वरीय शिक्षिका सुमन कुमारी, राजकुमार यादव, मारिया परवीन व प्रदीप कुमार समेत विद्यालय के कई शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-property-dealers-body-found-in-a-trolley-bag/">बिहारः

ट्रॉली बैग में मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही